Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में लाठी-डंडों से पीटकर व्यक्ति की हत्या: पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

रोहतक में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रोहतक जिले के निडाना गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। करीब 45 साल के मनदीप ने देर रात एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मनदीप के भाई की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान जयदेव के बेटे मनदीप के रूप में हुई है। वह कल शाम समर गोपालपुर नहर के पास खेतों में गया था। मनदीप का गांव के ही लक्ष्य और हन्नी के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने मनदीप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए।

मनदीप के भाई कुलदीप ने बताया कि घायल मनदीप को रात में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

निडाना गांव में मोबाइल की दुकान चलाता था। उसका लक्ष्य और हन्नी के साथ पैसों को लेकर पुराना विवाद था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मनदीप को जान से मारने की नीयत से ही खेतों में उस पर हमला किया था।

सदर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मनदीप के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version