Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नार्को की रेड में कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम पर नशा बेचता व्यक्ति गिरफ्तार

रोहतक जिले में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने सुनारिया रोड स्थित एक कोल्ड‌ ड्रिंक की दुकान में छापेमारी कर दुकान संचालक को काबू किया। दुकान की चेकिंग के दौरान कोल्ड ड्रिंक की आड़ में बेचे जा रहे नशीले पदार्थ बरामद किये गए हैं। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसआइ कर्मबीर सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि सुनारिया रोड पर दीपक कोल्ड ड्रिंक के नाम की दुकान पर दुकानदार नशीला पदार्थ बेच रहा है। दुकान पर छापेमारी दौरान वहां पर सुनारिया कलां निवासी दीपक नाम का युवक दुकान के बाहर बैठा था, जब एडिशनल एसपी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 70 ग्राम चरस, 52 ग्राम गांजा और अफीम बरामद की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी काफी समय से इस धंधे में शामिल था जो दुकान पर नशीला पदार्थ रखकर बेचता था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि इंद्रा कालोनी का रहने वाला अनिल साहसी उसे नशीला पदार्थ सप्लाई करता है। जो बड़े स्तर पर बाहर से नशीला पदार्थ लेकर आता है और यहां पर महंगे दामों पर बेचता है। आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को थाना पु‌लिस के हवाले सौंप दिया। मामले की आगामी कार्रवाई थाना पुलिस कर रही है।

Exit mobile version