Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ममता हुई शर्मसार: 2 साल के बेटे को कुंए में फेंक उतारा मौत के घाट – खड़ी करती रही मासूम के मरने का इंतज़ार

महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां सोमवार को एक महिला ने अपने 2 साल के बच्चे को कुएं में फेंक दिया। बच्चा डूबते हुए तड़प रहा था और मां खड़ी होकर उसे डूबता हुआ देख रही थी। जब उसे भरोसा हो गया कि बच्चे की मौत हो गई है, तभी वह वहां से हटी।

पुलिस इंस्पेक्टर बी.आर. शेजाल ने बताया कि माया पांचाल (25) पर पति वेंकट पांचाल ने बेटे संपत की हत्या का आरोप लगाया है। माया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, वेंकट प्राइवेट कंपनी में काम करता है और सोमवार को किसी काम से बाहर गया था। लौटने पर उसने पत्नी से बेटे के बारे में पूछा। इस पर महिला ने कहा कि उसने बच्चे को कुएं में फेंक दिया है। महिला का ऐसा जवाब सुनते ही वेंकट के पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत को देख ऐसा लग रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। बेटे की हत्या के बाद वह काफी देर तक कुएं के पास ही बैठी रही।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, वेंकट और माया पांचाल में लगातार लड़ाई हुआ करती थी। पुलिस का यह भी मानना है कि हत्या के पीछे दोनों की लड़ाई भी एक वजह हो सकती है। वारदात से 8 दिन पहले दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी और दोनों का एक ही बच्चा था।

Exit mobile version