Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मामा बड़ा ग्रेट… शादी में ग्रैंड एंट्री कर गोविंदा ने आरती को दिया सरप्राइज, कृष्णा- कश्मीरा ने भाग कर छुए पैर

अपनों का साथ हो तो ग़म कैसा यारो, फिर ज़ख्मों की टीस भी, भुला देंगे हम…’  ये लाइन सही बैठती है एक्टर  गोविंदा और कृष्णा अभिषेक पर। इन दोंनाें के बीच की तकरार किसी से छिपी नहीं है। सालों से एक दूसरे से कोई नाता ना रखने के बाद यह एक बार फिर साथ दिखाई दिए। गोविंदा ने जहां अपनी भांजी आरती सिंह के लिए अपनी सारी नाराजगी भूला दी तो वहीं कृष्णा ने भी झुककर अपने मामा को सम्मान दिया। 

आरती सिंह की शादी में सबसे ज्यादा इंतजार था गोविंदा था, जहां दुल्हन को भरोसा था कि उसके मामा जरूर आएंगे तो वहीं मीडिया भी टकटकी लगाई एकटर के आने का वेट कर रही थी। आरती को शादी का सबसे बड़ा तोहफा तब मिला जब गोविंदा उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे। आरती के साथ- साथ कृष्णा अभिषेक भी मामा को देखकर काफी खुश नजर आए। 

एक पल तो ऐसा लगा कि गाेविंदा शादी में शामिल नहीं होंगे पर उन्होंने आरती सिंह के फेरों से पहले बेटे हर्षवर्धन के साथ स्वैग में वेंडिग वेन्यू पर एंट्री की। उन्हे देखकर सभी के चेहरे पर एक चमक आ गई। इसके बाद कृष्णा और कश्मीरा ने मामा के पैर छुए और एक्टर ने भी  उनके दोनों बेटों को आशीर्वाद  दिया। कृष्णा और कश्मीरा ने खुद ये बात मीडिया को बताई। कृष्णा ने अपने फीलिंग शेयर करते हुए कहा- ‘मामा आए, बहुत खुशी हुई. उन्हें देखकर मैं बहुत खुश हूं, वो दिल की बात है. हमारा इमोशनल कनेक्ट है.’। 

वहीं शादी ग्रैंड एंट्री के दौरान गोविंदा ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया बस वह फ्लाइंग किस करते हुए आगे बड़ गए। उनके चेहरे पर कोई नाराजगी भी नहीं दिखाई दे रही थी। हालांकि उनकी पत्नी इस शादी का हिस्सा नहीं बनी, ऐसे में लोगों का कहना है कि उनमें बहुत घमंड है। एक्टर ने बाद में Instant Bollywood को दिए एक इंटरव्यू में कहा- ईश्वर से प्रार्थना है कि जो कृपा आरती पर हुई है. इसी प्रकार का शब्ददोश बना रहे। 

Exit mobile version