Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बार्बी डॉल बनकर इवेंट में पहुंची मलाइका, लोग बोले- पहली बार पहने अच्छे कपड़े!!

खान परिवार की एक्स बहू व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जिस भी इवेंट में जाती है वहां की सारी लाइमलाइट चुरा लेती है और कल भी कुछ ऐसा ही हुआ। इवेंट में पहुंची माला को देख सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई।मलाइका ऑरेंज कलर की फुल स्लीव्स शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वो किसी डॉल से कम नहीं लग रही थी। ड्रेस के साथ उन्होंने सिंपल हेयरस्टाइल किया और मिनिमम मेकअप।माला का यह स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आया। हमेशा अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल होने वाली मलाइका ने इस बार अपने स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया। 

एक अन्य यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा, पहली बार इसने इतने अच्छे कपड़े पहने है। इवेंट में किंग खान शाहरुख की बीवी गौरी भी पहुंची। गौरी खान ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने गले में नेकलेस पहना। खुले बाल और मिनिमम मेकअप में वो काफी अच्छी लग रही थी। 

मलाइका का बेटा भी सिंपल कपड़ों में ही दिखाई दिया। वही उनकी होने वाली ननद यानि कि अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत दिखी। ड्रेस के साथ उन्होंने डार्क लिपस्टिक लगाई और अपने बालों को कर्ल किया।

Exit mobile version