Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

स्वस्थ हरियाणा के लिए पीजीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. एच.के. अग्रवाल,80वें स्वतंत्रता दिवस पर डॉ अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

रोहतक, 15 अगस्त। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. डॉ. एच.के. अग्रवाल ने ध्वजारोहण करके और गार्ड की सलामी लेकर सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी और संस्थान की भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि पीजीआईएमएस को न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर की स्वास्थ्य शिक्षा और रोगी सेवा का केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया की हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए ₹1232 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹422 करोड़ अधिक है, इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ओर स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती राव का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के लिए ₹35 करोड़ की 128-स्लाइस PET/CT मशीन खरीदी जाएगी। साथ ही रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
कुलपति डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पीजीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रेयर डिसीज़ के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। उन्होंने न्यू इमरजेंसी ब्लॉक और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, फैकल्टी गेस्ट हाउस, सेंट्रल लाइब्रेरी, लड़के लड़कियों के नए छात्रावास जैसे निर्माण कार्यों में तेजी लाने की बात कही।

उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई, रोबोटिक सर्जरी, टेली-मेडिसिन और जीनोमिक्स के युग में हम अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं। डॉ अग्रवाल ने बताया कि तकनीक कितनी भी उन्नत हो जाए, डॉक्टर की संवेदना का स्थान नहीं ले सकती। एक चिकित्सक का सबसे बड़ा गुण उसकी संवेदनशीलता है।

डॉ. अग्रवाल ने संस्थान की रैंकिंग पर गर्व जताते हुए बताया कि यह सभी के सहयोग से संभव हो पाया है।
डॉ एच के अग्रवाल ने 5 राष्ट्रीय संकल्प दोहराए ओर उन्हे सभी से अपने जीवन में अपनानेकी सलाह दी – एकता की रक्षा, ईमानदारी-अनुशासन, शिक्षा-विज्ञान-नवाचार, पर्यावरण-समाज के प्रति जिम्मेदारी और कर्मों से भारत का गौरव बढ़ाना।
प्रोग्राम में मंच का संचालन जन संपर्क विभाग के सीनियर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ मंजूनाथ, डॉ उमेश यादव, आचार्य किरण कौर ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. रूप सिंह, निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल, डीन एकेडमिक डॉ. एम.जी. वशिष्ठ, डीन डॉ. अशोक चौहान, एसआईएमएच की निदेशक कम सीईओ डॉक्टर सुजाता सेठी , चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल, डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल, प्राचार्य पीजीआईडीएस डॉ. मनु राठी, चीफ वार्डन डॉ आर एस चौहान,प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता कुमारी,प्राचार्य नवीन खत्री सहित सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version