काजू का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। काजू आप स्वीट्स में इस्तेमाल करने के अलावा इससे मजेदार रेसिपीज भी बना सकते हैं। महिलाएं अक्सर खाने के मैन्यू को लेकर चिंता में रहती हैं। खासकर जब मेहमान आने वाले हो तो उन्हें इसी बात की कंफ्यूजन होती है कि उनके लिए क्या स्पेशल बनाया जाए। आप मेहमानों के लिए काजू करी बना सकती हैं। काजू करी एक बार खाकर मेहमान इसे बार-बार खाना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री

काजू – 2 कप  
प्याज – 3-4 
टमाटर – 2-3
तेज पत्ता – 2
दही – 1 कप 
मलाई – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
खड़ी लाल मिर्च – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 2
जीरा – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच 
कसूरी मेथी – 1/2 चम्मच 
धनिया – 1 कप 
तेल – 3 चम्मच 
नमक – स्वादअनुसार
घी – 2 चम्मच 

बनाने की विधि :

1. सबसे पहले आप प्याज, हरी मिर्च, टमाटर इन सभी को बारीक-बारीक काट लें। 
2. फिर किसी बर्तन में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक भून लें। 
3. इसके बाद काजू को ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। जैसे ही काजू ब्राउन हो जाएं तो उन्हें किसी बर्तन में निकाल लें। 
4. एक अलग कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। किसी बर्तन में पानी डालकर उसमें काजू पिसकर और प्याज उबाल लें। 
5. उबाला आने के बाद गैस बंद कर दें। उबल जाने के बाद काजू का सारा पानी निकाल लें। 
6. दोनों चीजों का पानी निकालकर उन्हें मिक्सी में पीस लें। फिर इस पेस्ट को किसी बाउल में निकाल लें। 
7. गर्म हुए तेल में जीरा और तेजपत्ता डालकर फ्राई कर लें। 
8. जैसे जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज डाल दें। ब्राउन होने तक प्याज भूनें। 
9. इसके बाद इसमें टमाटर मिलाएं। फिर हल्दी, धनिया पाउडर, हल्दी, खड़ी लाल मिर्च डालकर अच्छे से पका लें। 
10. जब मिश्रण में से खुशबू आने लगे और तेल छोड़ दे तो आप उसमें उबाले हुए प्याज और काजू का पेस्ट डालें।
11. पेस्ट को ग्रेवी में अच्छे से मिलने दें और फिर 8-10 मिनट के लिए भून लें। 
12. तय समय के बाद इसमें मलाई और दही मिलाएं। 
13. दोनों चीजों को मिश्रण में मिक्स होने दें। फिर कसूरी मेथी को हाथों से मसलकर मिश्रण में डालें। 
14. कसूरी मेथी को अच्छे से मिश्रण में मिला दें। तय समय के बाद गैस बंद कर दें। 
15. आपकी काजू करी बनकर तैयार है। धनिया से गर्निश करके रोटी, परांठे या चावल के साथ सर्व करें। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!