हरियाणा के रोहतक स्थित जैन जती जी में मकर सक्रांति के अवसर पर सर्व समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राकेश वर्मा ने की व मंच संचालन डा. सत्यप्रकाश द्वारा किया गया। इस मौके पर राकेश वर्मा ने कहा कि आज भारत में केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हरियाणा की मनोहर सरकार देश हित के कार्यों को अमली जामा पहना रही है।
राकेश बोले कि यह देश का सौभाग्य है कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले जो देश हित के साथ साथ सनातन हित में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है प्रधानमंत्री ने कर दिखाया जिसके चलते 22 जनवरी को अयोध्या ने राम लल्ला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी और यह पिछली किसी भी सरकार ने प्रयास नहीं किया। केवल प्रधानमंत्री मोदी ही ऐसा कर सकते हैं और यह देशभर के लिए गर्व की बात है और इतने बड़े स्तर पर गांव गांव घर घर में अयोध्या से आए अक्षत बांटे जाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन यह मोदी सरकार ही है जो यह सौभाग्य प्रत्येक सनातनी को दे पा रही है।
साथ ही उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का भी स्वागत करेंगे इस मौके पर , रोहतक नगर निगम के पूर्व महापौर मनमोहन सिंह गोयल, हरियाणा स्वर्णकार संघ प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्दर वर्मा, हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह लाम्बा, इन्डियन बुलियन एन्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार लाम्बा, वैद सत्यप्रकाश आर्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक वर्मा, झज्जर तहसील प्रधान रमेश सोनी, लीगल एडवाइजर रामकुमार वर्मा, रविंद्र वर्मा, सुरेंद्र सोनी मदीना कालू सोनी माजरा, सुखबीर, राजेश शर्मा, अनिल परुथी, सौरभ बुट्टन, अनिल सहगल, संत सहगल, रोहित वर्मा, परवीन गोयल आदि उपस्थित रहे।
