रोहतक पुलिस की टीम ने हाल मकडौली कलां निवासी युवक की गर्दन पर चाकू से किये गए जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 25.06.2026 को गॉव मकडौली निवासी महाबीर की शिकायत के आधार पर थाना सदर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि महाबीर का प्रदीप के साथ पैसों का लेन देन है। दिनांक 24.6.2026 को प्रदीप गाड़ी में सवार होकर महावीर के पास आया। प्रदीप ने महावीर को कहा कि उसका एक दोस्त पैसे लेकर आ रहा है। रुपया देने की बात बोलकर महाबीर को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर मकडौली कला के खेतो मे ले गया। जहाँ पर बैठकर शराब का सेवन किया। कुछ देर इंतज़ार करने के बाद प्रदीप महावीर के साथ गाली गलौज व हाथापाई करने लगा। महाबीर वहाँ से उठकर चलने लगा तो प्रदीप ने पीछे से आकर महावीर की गर्दन पर चाक़ू से वार किया। प्रदीप अपनी गाड़ी में सवार होकर मौक़े से फ़रार हो गया।
दौराने जांच दिनांक 25.06.2026 को आरोपी प्रदीप पुत्र बलजीत निवासी लाढौत रोड, रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
प्रदीप पुत्र बलजीत निवासी लाढौत रोड, रोहतक।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 159 दिनांक 25.06.2026 धारा 109(1), 118(1), 115(2) बीएनएस थाना सदर
