Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में हुआ बड़ा सड़क हादसा: स्कूल वैन की कार से हुई टक्कर, 12 छात्राएं घायल

नारनौल के गोद गांव स्थित कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैन भाखरी गांव के पास फ्लाईओवर के नीचे एक मारुति कार से टक्करा गई। इस हादसे में करीब 12 छात्राएं घायल हो गईं। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी घायल छात्राओं को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि वैन डोहर खुर्द और डोहर कला से छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंच गए।

Exit mobile version