Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल…12 HPS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने 12 HPS (हरियाणा पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार DSP और ACP स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों और यूनिट्स में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करना और कार्यक्षमता बढ़ाना बताया जा रहा है।
सरकार की ओर से जारी सूची में कई अहम जिलों के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें नई तैनाती दी गई है। इससे पहले भी विभाग में लगातार तबादले किए जा रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
फिलहाल सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 नीचे देखें तबादला आदेश की पूरी सूची/कॉपी…

Exit mobile version