Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:5 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले; सौरभ सिंह फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर बने

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार के निर्देश पर 5 आईपीएस ऑफिसर और 3 एचपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। 1998 बैच के आईपीएस सौरभ सिंह को फरीदाबाद का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। वहीं IPS अशोक कुमार को IGP साउथ रेंज रेवाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। IPS ओमप्रकाश को IGP/ HAP मधुबन लगाया गया है।

IPS राजेश दुग्गल को जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस फरीदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। IPS मोहित हांडा को AIG वेल्फेयर PHQ लगाया गया है। इसके अलावा एचपीएस वीरेंद्र सांगवान को SP एंटी करप्शन ब्यूरो लगाया गया है। एचपीएस राजेश कुमार को DCP क्राइम गुरुग्राम लगाया गया है।

Exit mobile version