Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा पुलिस मे बड़ा फेरबदल …17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले किए गए।

हरियाणा सरकार ने रविवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 20 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव का ट्रांसफर और नई नियुक्ति की गई । गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुरुग्राम, करनाल, हिसार, पंचकूला और राज्य अपराध शाखा सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

पंचकूला के पुलिस आयुक्त और साइबर व SCRB का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सिबाश कबिराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर रहे विकास अरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय पंचकूला बनाया गया है।

सीआईडी में आईजी के पद पर कार्यरत अशोक कुमार को करनाल रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वर्तमान एडीजीपी करनाल रेंज डॉ. मट्टा रवि किरण को एडीजीपी सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV एवं ACB) नियुक्त किया गया है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के भाई के साथ अशोक कुमार का साल 2021 में विवाद हुआ था। कपिल विज की शिकायत पर अशोक कुमार के खिलाफ हमला करने, धमकी देने और अश्लील हरकत के आरोपों में मामला दर्ज किया था।

आईजीपी होमगार्ड एवं कानून-व्यवस्था कुलदीप सिंह को हिसार रेंज का नया आईजी बनाया गया है। व के.के. राव का स्थान लेंगे। के.के. राव को एडीजीपी RTC भोंडसी बनाया गया है।

आईजीपी HAP मधुबन ओमप्रकाश को दक्षिण रेंज रेवाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान आईजी नाजनीन भसीन को HAP मधुबन के साथ-साथ RTC भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

सुरिंदर सिंह भोरिया को एसपी STF पंचकूला और एसपी कमांडो, करनाल का अतिरिक्त कार्यभार। अदिति सिंह (IPS 2021) को एसपी SV एवं ACB, गुरुग्राम नियुक्त किया गया। सिद्धार्थ धांडा (HPS) को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच। पूजा डाबला (HPS) को एसपी ERSS पंचकूला लगाया गया। एडीजीपी RTC भोंडसी और ACB का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं चारू बाली अब केवल एडीजीपी भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम के पद पर कार्य करेंगी।

Exit mobile version