Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गाड़ी चालक 28 किलो 925 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की सलारा मौहल्ला पुलिस चौंकी की टीम ने दौराने गश्त गाडी चालक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से कुल 28 किलो 925 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी को 04 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर हासिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौंकी सलारा मौहल्ला पी.एस.आई श्याम सुन्दर के नेतृत्व मे दयान्नद मठ चौक गोहाना रोड के पास नाकाबन्दी मे मौजूद थी। दौराने नाकाबन्दी सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये गोहाना अड्डा की तरफ से मारुती सुजुकी आरटिका गाडी न. HR-46G-5249 के चालक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विशाल पुत्र रोहताश निवासी नन्द कालोनी गोपालपुरा हिसार रोड रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से 28 किलो 925 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पुरानी सब्जी मण्डी मे अभियोग संख्या 307/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version