पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशानिर्दशो अनुसार सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांव सिसरौली ड्रेन न. 08 के पास से गाडी सवार दो युवको को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवको से कुल 01 किलो 410 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि उप.नि अश्वनी के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम पानीपत जींद आउटर रोड बाईपास पुल के नीचे गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर गांव सिसरौली ड्रेन न.08 के पास नाकाबंदी करते हुये वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। गांव जिन्दराण से रोहतक की तरफ आ रहे गाडी सवार दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अमन पुत्र राजेश व मंगल पुत्र रामु निवासीगण जिंदराण के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर अमन के पास से 540 ग्राम व मंगल से 870 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवको के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर मे अभियोग संख्या 263/2026 अंकित किया गया है।