अंबाला जिले में इथेनॉल फैक्ट्री के बॉयलरों में अचानक आग लग गई, जिसकी भनक लगते ही हड़कंप मच गया। हादसा गुरुवार सुबह गांव जटवाड़ में हुआ। आग पर काबू पाने के लिए अंबाला कैंट,सिटी, नारायणगढ़, पंचकूला के बरवाला से 10 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं,जो भीषण आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इथेनॉल के दोनों बॉयलर 2.50 लाख लीटर तेल से भरे हुए थे। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ था। दोपहर बाद एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!