Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 92 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की एसडीयु स्टाफ की टीम ने युवक से नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 92 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। युवक को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि गुणपाल के नेतृत्व मे एसडीयु स्टाफ की टीम रुपया चौंक पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की मायना निवासी धर्मबीर नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये शीतल नगर गली न. 4 से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान धर्मबीर पुत्र रामफल निवासी गांव मायना के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी से 92 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 285/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version