Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4-5 हत्याओं की साजिश रच रहे 3 युवक गिरफ्तार, 7 देसी पिस्तौल और 80 कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देशानुसार सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने करीब 4/5 हत्या की वारदातो को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे तीन युवको को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से सात देसी पिस्तौल व 80 रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि प्रभारी सीआईए-2 उप.नि सतीश कुमार के मार्गदर्शन मे स.उप.नि सन्तकुमार के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम लाढौत बस अड्डा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुये लाढौत बोहर रोड पर स्थित खेत मे बने कमरा की दिवार के पिछे बैठे तीन युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान वशं पुत्र देवेन्द्र निवासी भैयापुर लाढौत, आकाश पुत्र कृष्ण निवासी झरोठी सोनीपत व साहिल पुत्र जितेन्द्र निवासी खरावड के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर तीनो युवको के पास से कुल सात देसी पिस्तौल व 80 रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 151/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जाँच में सामने आया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी जिला रोहतक मे बदला लेने के लिए आपसी रंजिश में क़रीब चार पाँच हत्याओ की वारदातो को अंजाम देने की फ़िराक़ में घूम रहे थे जंहा पर सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने आरोपियो को काबू किया। आरोपी आकाश के भाई का सन 2023 में मर्डर हुआ था।

Exit mobile version