Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशे के खिलाफ CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार; 6 किलो 290 ग्राम अफीम बरामद

   पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशानिर्दशो अनुसार सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने कार्यवाही करते हुये लाखनमाजरा एरिया से युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 06 किलो 290 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
 पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि मंजीत के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम गांव चांदी बस अड्डा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते आउटर बाईपास जींद रोड लाखनमाजरा से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सादिक पुत्र जफीरुल निवासी तलखपुर डूमरा, बिहार के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास मिले पिठ्ठू बैग से 06 किलो 290 ग्राम अफीम बरामद हुई है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 220/2026 अंकित किया गया है।
Exit mobile version