Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा बाल कल्याण परिषद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मानद महासचिव सुषमा गुप्ता पद से हटाई गईं

 हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राजभवन की ओर से की गई इस बड़ी कार्रवाई के तहत जारी आदेशों में सुषमा गुप्ता को मानद महासचिव पद से मुक्त कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सीधे राज्यपाल सचिवालय के स्तर पर लिया गया है। आदेश जारी होने के बाद अब हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के प्रशासनिक ढांचे में नए सिरे से जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा। हालांकि, जारी आदेशों में सुषमा गुप्ता को हटाने के कारणों का विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन राजभवन की ओर से की गई यह कार्रवाई राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गई है।

Exit mobile version