Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे बच्चों से भीख मंगवाने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, D पार्क के पास से 3 बच्चों का रेस्क्यू

D पार्क के पास बच्चों से भीख मंगवाए जाने की सूचना मिलने पर एम.डी.डी. ऑफ इंडिया के सहायक विकास तथा मानव तस्करी विरोधी टीम के सदस्यों रवि मलिक , प्रदीप कुमार व सुरेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 3 बच्चों को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू किए गए 3 बच्चों की आयु इस प्रकार पाई गई— दो बच्चे लगभग 12 वर्ष के है। 1बच्चा 14 वर्ष का सभी बच्चे नाबालिग हैं। सभी बच्चे जींद के रहने वाले हैं उनके साथ बाबा गीत नाथ थे जो सपेरे समाज से ताल्लुक रखते हैं व बच्चों से बाबा के भेस बना कर भीख मंगवाते हैं उनके परिवार वाले सब मजदूरी करते हैं
रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी रोहतक के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक, सदस्य एडवोकेट विकासअत्री एवं श्रीमती उषा रानी द्वारा बच्चों से बातचीत की गई तथा उनके साथ बाबा की भी काउंसलिंग की गई अभिभावकों को भी तलब कर काउंसलिंग की गई।
कमेटी की ओर से बाबा , को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में बच्चों से भीख मंगवाने अथवा किसी भी प्रकार की मजदूरी कराने का मामला सामने आया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाबा द्वारा भविष्य में बच्चों से भीख न मंगवाने का लिखित आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक ने कहा कि किसी भी बच्चे से भीख मंगवाना कानूनन अपराध है और यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास के अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी कोई बच्चा भीख मांगता दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन या चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचित करें।
प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता के सहयोग से ही बाल भिक्षावृत्ति मुक्त समाज का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। एडवोकेट सतीश कौशिक ने बताया कि यह अभियान सरकार के निर्देशानुसार व संजय कुमार जी एडीजीपी अपराध के निर्देशन में चल रहा है

Exit mobile version