Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

संदीप-कविता हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की थाना सांपला टीम ने संदीप व कविता की हत्या की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 04 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 05.10.2026 को राकेश निवासी नेब सराय, नई दिल्ली ने थाना सांपला में शिकायत दर्ज करायी। संदीप ने बताया कि उसका भाई संदीप अपनी दोस्त कविता के साथ दिनांक 26.09.2026 को हसनगढ़ आया था। दिनांक 30.09.2026 को संदीप से फोन पर बात हुई थी जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा। परिजनों द्वारा तलाश करने पर पता चला कि संदीप व कविता की हत्या कर शव नहर में फेंक दिए गए हैं। आसौदा थाना क्षेत्र में मिले महिला व पुरुष के शवों की फोटो देखकर परिजनों ने दोनों की पहचान संदीप व कविता के रूप में की।
वारदात का खुलासा:-
सन्दीप व कविता अपने अन्य दो दोस्तो के साथ बाहर घुमने के लिये गये थे। खरखौदा बाईपास पर सन्दीप व कविता की किसी बात को लेकर आपस मे कहा सुनी हो गई। सन्दीप ने कविता के सिर मे शराब की बोतल मार दी। बोतल लगने पर कविता बेहोश हो गई थी। बरौणा बाईपास के पास सन्दीप को नितेश ने शराब की बोतल मारी जिससे सन्दीप बेहोश हो गया। दोनो दोस्तो ने सन्दीप और कविता को बेहोशी हालत मे रिलायन्स नहर हसनगढ मे फैक दिया और मौके से फरार हो गये।
गिरफ्तार आरोपी:-

  1. नितेश पुत्र शिवनारायण निवासी हसनगढ़ जिला रोहतक।
  2. नितेश पुत्र सुभाष चंद्र निवासी हसनगढ़ जिला रोहतक।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 354 दिनांक 05.10.2026 धारा 103(1), 238, 3(5) BNS थाना सापलां रोहतक।
Exit mobile version