Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बड़ी कार्रवाई: वारदात की फिराक में घूम रहे दो युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, 5 देसी पिस्तौल और 25 राउंड बरामद


रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे गाडी सवार दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से 05 देशी पिस्तौल/कट्टा व 25 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 19.05.2026 को प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन मे व स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम अपराधियो की धरपकड के लिये मकडौली टोल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की सांघी निवासी युवक अपने अन्य साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे बिना नम्बर प्लेट की गाडी मे घूम रहा है। सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये आउटर बाईपास गांव ब्राहमण्वास सांघी रोड के पास नाकाबंदी करते हुये वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। बाईपास गांव ब्रहामणवास की तरफ से आ रही बिना नम्बर प्लेट की गाडी मे सवार दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान प्रशांत उर्फ पुष्कर पुत्र धर्मबीर निवासी ब्रहामणवास व आकाश उर्फ गोलू पुत्र अरुण निवासी सांघी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर प्रशांत के पास से एक देशी पिस्तौल, 12 रौंद व आकाश के पास से 4 देसी पिस्तौल/कट्टा व 13 रौंद जो कुल 05 पिस्तौल/कट्टा व 25 रौंद और दो नम्बर प्लेट बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 125/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच पीएसआई सीमंत द्वारा अमल मे लाई गई। आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी आकाश के खिलाफ हत्या का प्रयास, मुठभेड, अवैध हथियार आदि रखने के 08 मामले व आरोपी प्रशांत पर हत्या का एक मामला दर्ज है।

Exit mobile version