रोहतक पुलिस की स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुऐ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही दिपेन्द्र के नेतृत्व मे स्पैशल टास्क फोर्स की टीम आईएमटी चौंक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये आईएमटी बलियाणा फ्लाई ओवर के नीचे खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राहुल पुत्र राजकुमार निवासी बैंसी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 154/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!