Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार सवार दो युवक गिरफ्तार, 430 ग्राम अफीम बरामद

रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम ने गाडी सवार दो युवको को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवको से कुल 430 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। दोनो आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अमित के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम आईएमटी चौक साधखेडी पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की संजय नगर निवासी सुमित व बाबरा मौहल्ला निवासी अजय नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये गांव खेडी साध पहरावर रोड रोहतक से युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान अजय पुत्र गणेश निवासी बाबरा मौहल्ला रोहतक व सुमित पुत्र महाबीर निवासी संजय नगर रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी मे रखी पोलथीन से 430 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 181/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version