पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री गौरव राजपुरोहित ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निंरतर कडी कार्यवाही की जा रही है। साल 2026 मे जनवरी माह से लेकर अब तक अवैध हथियार के 68 मामले दर्ज हो चुके है जिनमे 110 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 35 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो से 121 देसी पिस्तौल, 3 रिवाल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल व 514 रौंद बरामद किये गये। साल 2025 मे जनवरी से लेकर करीब 18 जून तक अवैध हथियार के 66 मामले दर्ज किये गये जिसमे 129 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। जिनसे 76 अवैध हथियार व 106 जिंदा रौंद बरामद हुये थे। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि दिनांक 17.06.2026 को प्रभारी अपराध शाखा महम स.उप.नि. कुलदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहो से दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो की पहचान गौरव पुत्र सतबीर निवासी गांव अकहेडी मदनपुर जिला झज्जर व कृत पुत्र देवेन्द्र निवासी जनता कालोनी रोहतक के रूप में हुई है। आऱोपी कृत से दो पिस्तौल व 08 रौंद और आरोपी गौरव से एक देसी कट्टा व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी कृत के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कॉलोनी मे व आरोपी गौरव के खिलाफ थाना महम मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। जांच मे सामने आया कि आरोपी कृत जुआ खेलने का आदि था। आरोपी जुआ मे काफी रुपये हारने के बाद विदेश मे बैठे अपराधी के सम्पर्क मे आय़ा। कृत ने करीब 20 अवैध हथियार, ईंटरनेशनल सिम व रुपये सप्लाई कर रखे है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ आगे भी निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने आमजन से अपील करते हुये कहा कि खासकर युवा वर्ग अपराधियो के बहकावे मे ना आये। अपराध की दुनिया से दूर रहे। अपने करियर पर ध्यान दे।
