रोहतक पुलिस की टीम ने गाव इस्माईला-11बी मे स्थित घर मे हुई चोरी की वारदात मे शामिल रहे दुसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन पुलिस रिमाण्ड पर हासिल किया गया। रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि इस्माईला-11बी निवासी नवीन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 29.07.2026 को नवीन के मकान से इन्वेटर की बैटरी, सिलाई मशीन, आभुषण व नकदी चोरी हुई मिली।
मामले की जांच पीएसआई राहुल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.08.2026 को आरोपी मोहित पुत्र जयपाल निवासी सिरसा खेडी जुलाना को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- मोहित पुत्र जयपाल निवासी सिरसा खेडी जुलाना ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 274 दिनांक 29.07.2026 धारा 305, 331(3) बीएनएस थाना सापंला रोहतक ।
