Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹2 करोड़ से ज्यादा का नशीला पदार्थ बरामद, 9 नशा तस्कर गिरफ्तार


रोहतक पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक सप्ताह में तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से नशीले पदार्थ के साथ कुल 9 आरोपियों को काबू किया है।

SP गौरव राजपुरोहित ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिस टीम ने 16 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर गांव निंदाना के पास से दो गाड़ियों में 10 किलो 320 ग्राम अफीम व 21 किलो 507 ग्राम चरस बरामद दी गई। जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 5 लाख बनती है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को काबू किया।

SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी अफीम व चरस लेकर उत्तराखंड से चले थे, जो रोहतक के ही क्षेत्र में सप्लाई होनी थी। एक आरोपी गांव निंदाना का ही रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा गाड़ी व दूसरी उसे पॉयलट करने वाली गाड़ी को पकड़ा है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।”

1 करोड़ 10 लाख का पकड़ा गांजा
SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि कलानौर थाना क्षेत्र से 18 जुलाई को पुलिस टीम ने 221 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी अवैध बाजार में कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपए के करीब बनती है। इस मामले में 3 आरोपी पकड़े गए है। पुलिस ने गांजा ट्रक से बरामद किया, जो छत्तीसगढ़ से चल रहा था। यह गांजा जींद में सप्लाई होना था, जो मछली के वैध दाने के साथ छुपा रखी थी।

550 किलो डोडा पोस्त काबू
SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस ने खैरड़ी मोड़ से 550 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। यह डोडा एमपी से चला था, जो पंजाब के राजपुरा पटियाला में सप्लाई होना था। इस मामले में दो आरोपी पकड़े गए है, जो एमपी के ही रहने वाले है। इस मामले में पूरी जांच होगी।

Exit mobile version