Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.20 ग्राम MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने एमडीएमए नशीला पदार्थ बरामद के मामले मे शामिल रहा आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ उप.नि. जयबीर के नेतृत्व मे एसडीयू की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये आई.एम टी एरिया नजदीक नोबल अस्पताल टी प्वाइट के पास से इन्द्रा कालोनी निवासी दीपक पुत्र रोहताश निवासी इन्द्रा कालोनी को काबु किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर दीपक के पास 5 ग्राम 20 मिलीग्राम एमडीएम बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ थाना आई.एम.टी मे एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 200/2026 अकिंत कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version