Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दतौड़ की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने गाव दतौड मे स्थित दुकान मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव दतौड निवासी मुकेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 04.07.2026 को मुकेश ने गांव मे फास्ड फुड की दुकान कर रखी है। मुकेश को अपनी दुकान से गैस सिलेन्डर, बीडी-सिगरेट के पैकेट, काँल ड्रिक्स के पेटी चोरी हुई मिली। मामले की जांच मुख्य सिपाही ब्रहमप्रकाश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 31.07.2026 को आरोपी बन्टी पुत्र कषृण निवासी गाव दतौड को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. बन्टी पुत्र कषृण निवासी गाव दतौड
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 242 दिनांक 04.07.2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस थाना सापंला रोहतक
Exit mobile version