Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, 2 देशी पिस्तौल और 2 जिंदा राउंड बरामद

रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि विनोद के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम गश्त बाल्मिकी चौंक पाडा मौहल्ला के पास मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये शमशान घाट रामजोहडी खोखराकोट पर युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राहुल पुत्र दीपक निवासी पाडा मौहल्ला रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक मे अभियोग संख्या 201/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा महम रोहतक की टीम गश्त राजीव गान्धी स्टेडियम रोहतक के पास मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये पोजीट्रोन चौंक सैक्टर-35 सनसिटी पर युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान कुशाल पुत्र रामकरण निवासी गांव नसीरपुर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना अर्बन एस्टैट रोहतक मे अभियोग संख्या 187/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version