Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से 19 ग्राम हेरोइन बरामद

रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। महिला से कुल 19 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अनिल के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम सांसी चौंक पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की खोखरा कोट निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये रैनकपुरा खोखराकोट पानी के तालाब के पास से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान रवीना निवासी खोखराकोट रैनकपुरा के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 19 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 228/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version