Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अपराध शाखा महम की बड़ी कार्रवाई: युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद बरामद

    रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
  पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही जितेन्द्र के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम महम भिवानी स्टैण्ड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर महम निवासी युवक को महम भिवानी रोड फलाई ओवर पुल के नीचे से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रविन्द्र पुत्र राजबीर निवासी महम के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 284/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
Exit mobile version