हरियाणा के अंबाला जिले के धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे बड़ा हादसा हो गया। चार वर्षीय मासूम निर्भय 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। वह अपने पिता के साथ खेत में आया था और चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह खुले बोरवेल में जा गिरा। घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गए।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने गांव के सरपंच और जिला प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। बोरवेल की गहराई को देखते हुए एसडीआरएफ और सेना की टीमों को भी बुलाया गया है। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!