Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हुआ बड़ा हादसा; आईएमटी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 2 युवकों की मौत!!

 रोहतक में IMT स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर निकालने के लिए उतरे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। दोनों के शवों को निकालने के लिए प्रयास जारी है।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी देवेंद्र व रूपक को शनिवार को जबरदस्ती मोटर निकालने के लिए नीचे उतारा गया। अंदर गैस होने के कारण दोनों का दम घुट गया। दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गई। इसका पता लगते ही आसपास के लोग भी इकट्‌ठे हो गए।

फिलहाल दोनों के शवों को निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

Exit mobile version