हिसार में कैंट के पास तेल के एक टैंकर में आग लग गई। ड्राइवर राकेश ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर कूद कर जान बचाई। आग की लपटें देख नेशनल हाईवे पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

ड्राइवर राकेश ने बताया कि टैंकर में सड़क बनाने में प्रयोग होने वाला तेल था। वह बठिंडा से बहादुरगढ़ लेकर जा जा रहा था। शनिवार को दिन वह बठिंडा से टैंकर लेकर चला था। शाम को हिसार कैंट के पास एक होटल पर सो गया। रविवार सुबह जब होटल से टैंकर लेकर चला तो कुछ दूर जाने के बाद केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

ड्राइवर राकेश ने बताया कि इसके बाद उसने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। आग की लपटों के बीच केबिन से कूद गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन करके आग की जानकारी दी। वहीं वहां से गुजर रहे वाहनों के चालकों व लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी से टैंकर का केबिन पूरी तरह से जल गया।

ड्राइवर राकेश ने बताया कि टैंकर में सड़क बनाने में प्रयोग होने वाला तेल था। इसे बहादुरगढ़ लेकर जा जा रहा था। टैंकर में आग लगने से केबिन पूरी तरह से जल गया। तेल से भरे टैंकर तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!