रोहतक पुलिस की टीम ने बाबरा मौहल्ला निवासी अभिषेक की छुरी से वार कर की गई हत्या मामले में मुख्य आरोपी सोनू पुत्र भूप निवासी गढी मौहल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद आरोपी को आज अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि दिनांक 12.07.2022 को पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक पुत्र जिले सिंह निवासी बाबरा मौहल्ला को मृत अवस्था मे पीजीआईएमएस रोहतक लाया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। मृतक अभिषेक के चचरे भाई विकास की शिकायत के आधार पर थाना शहर मे धारा 302/34 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 487/2022 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विकास अपने चचेरे भाई अभिषेक के साथ इक्ठ्ठे परिवार सहित बाबरा मौहल्ला नजदीक पुराना सीआईए चौक के पास रहता है।
दिनांक 12.07.2022 को सुबह करीब 10 बजे विकास बाबरा मौहल्ला सीआईए चौक के पास खडा था। अभिषेक चौक पर स्थित सोनु पुत्र भूप सिंह निवासी गढी मौहल्ला रोहतक की कैन्फेसनरी की दुकान पर सामान लेने के लिए गया हुआ था। किसी बात को लेकर सोनू व अभिषेक की आपस मे कहासुनी हो गई। तभी सोनू, सोनू का भाई हिमांशु व सोनु के साथी रेहडी पर अन्य काम करने वाले युवक के साथ मिलकर अभिषेक को दुकान के बाहर पीटना शुरु कर दिया। सोनू ने अपनी दुकान से छुरी निकालकर अभिषेक के सीने पर वार किए। विकास भागकर अपने परिवार वालो को बुलाने गया। छुरी के वार से घायल अभिषेक को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया। जंहा डॉक्टर द्वारा अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक की छुरी के वार से लगी चोटो के कारण अभिषेक की मौत हो गई।
मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी गउ कर्ण पी/एसआई सोनू द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जाँच दिनांक 13.07.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सोनू पुत्र भूप निवासी गढी मौहल्ला को गिरफ़्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को पकडने के लिए पुलिस निरंतर छापेमारी कर रही है जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

