रोहतक पुलिस की टीम ने गांव बहुअकबरपुर निवासी नरेश की हुई हत्या की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना बहुअकबरपुर निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि दिनांक 30.04.2022 को सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली कि गांव भाली आनन्दपुर मे युवक की हत्या हुई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान नरेश पुत्र मेहर सिंह निवासी बहु अकबरपुर के रुप मे हुई। मृतक के भाई के लडके निखिल की शिकायत के आधार पर थाना मे धारा 302/34 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 78/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निखिल के पिता पांच भाई है जिनमे चार की मृत्यु हो चुकी है। निखिल के चाचा नरेश उर्फ बिल्लु मेहनत-मजदूरी का काम करता है। दिनांक 29.04.2022 को रात के समय नरेश उर्फ बिल्ली अपने प्लाट मे अपने साथी सुखचेन पुत्र ईश्वर, धोनी पुत्र सुभाष, धर्म पुत्र ज्ञानी व ओमबीर निवासीगण बहुअकबरपुर के साथ बैठकर खा-पी रहे थे। रात 9 बजे के आस-पास नरेश उर्फ बिल्ली के साथी जगदीश को छोडकर सब अपने घऱ चले गए। रात करीब 12 बजे झगडे की आवाज से निखिल ने उठकर देखा तो निखिल के चाचा व ओमबीर आपस मे लड रहे थे।
झगडा खत्म कर नरेश अपनी चारपाई पर लेट गया व ओमबीर नरेश के पास नीचे जमीन पर लेट गया। सुबह करीब 5.15 बजे निखिल उठकर अपनी भैसो को खोलकर दूसरी तरफ बांध रहा थो तो उसने देखा कि उसके चाचा नरेश के सिर पर काफी चोट लगी हुई है वह खुन से लथपथ पडा हुआ था। चोटो के कारण नरेश की मौत हो गई।
मामले की जांच सीआईए-1 व थाना बहुअकबरपुर द्वारा संयुक्त रुप से अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.06.2022 को संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी ओमबीर पुत्र जगजीत निवासी बहुअकबरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

