Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे कूड़ा का निस्तारण न करेन पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का 20000 रूपये का किया गया चालान

MDU Rohtak

डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम अधिकारियो को निर्देश दिए जा चुके है कि शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा गंदगी फैकने वालो की निगरानी कर चालान किए जाये। नगर निगम की टीम द्वारा पाया गया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा केन्द्रीय विद्यालय के साथ वाली सड़क के साथ कूड़ा डाला जा रहा था जिस बारे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया था। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक एक (BWG) बल्क वेस्ट जनरेटर है और उन द्वारा अपने कूड़े का निस्तारण स्वयं किया जाना होता है या किसी तृतीया एजेन्सी से कूड़े का निस्तारण करवाना होता है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से नोटिस जारी कर कूड़े का निस्तारण बारे जानकारी मांगी गई थी जिस दौरान पाया गया कि उन द्वारा कूड़े का निस्तार वैज्ञानिक तरीके से नहीं किया जा रहा था, जिस उपरांत नगर निगम द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालयद को 20000 रूपये का चालान जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानो पर भी कूड़ा डालने वालो की पहचान कर उनके चालान किए जायेंगें। नगर निगम की टीम को निर्देश दिए जा चुके है कि खुले में कूड़ फैकने वालो के चालान सुनिश्चित किये जाये।
आयुक्त महोदय ने यह भी बताया गया कि पूर्व में अपील की गई थी कि पालतु पशुओ को खुले में न छोड़े क्योकि इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं व आमजन को भी असुविधा होती हैं। अब नगर निगम की टीमें पालतु पशुओ को खुले में छोड़ने वालो के विरूद्व कार्रवाई कर चालान करेंगी तथा प्रथम बार पशु पकड़े जाने पर 5000 रूपये जुर्माना व दूसरी बार पशु पकड़े जाने पर 11000 रूपये जुर्माना तथा तीसरी बार पशु पकड़े जाने पशु को जब्त करने के साथ-साथ 21000 रूपये जुर्माना वसूला किया जायेगा।

Exit mobile version