MDU Rohtak

रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने स्पेशल चांस के तहत परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 सितंबर तक बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक डा. बीएस सिंधु ने बताया कि स्पेशल चांस के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रम (UG/PG) में वर्ष 2001 उपरांत पंजीकृत वे विद्यार्थी, जो विश्वविद्यालय अध्यादेश के तहत प्रदत्त अवसरों में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए, अपनी डिग्री/कोर्स को पूरा करने के लिए अब 19 सितंबर तक MDU की वेबसाइट पर उपलब्ध पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। स्पेशल चांस बारे 17 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन के मानदंड, दिशानिर्देश और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे यथावत रहेंगे।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने जुलाई 2022 में आयोजित BBA-BBA, BBA-बिजनेस इकोनॉमिक्स, BBA-सीएएम, BBA-इंडस्ट्री इंटेग्रेटेड के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर, डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा डिप्लोमा इन थ्री डी प्रिंटिंग एंड डिजाइन के दूसरे सेमेस्टर फुल की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डा. बीएस सिन्धु ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने जुलाई 2022 में आयोजित MCA ब्रीज कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की री-अपीयर, MCA दो वर्षीय प्रोग्राम के तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर तथा चौथे सेमेस्टर फुल की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डा. बीएस सिंधु ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!