Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गोकर्ण तीर्थ के महंत कपिल पुरी से 30 लाख की ठगी: अयोध्या में जमीन खरीदने के नाम पर 3 महंतों ने ठगा– पुलिस जुटी मामले की जांच में

रोहतक के गोकर्ण तीर्थ के महंत कपिल पुरी से 30 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी महंतों अयोध्या में जमीन देने के नाम पर ब्याना के रूप में 30 लाख रुपए लिए थे। जब जमीन का रिकार्ड मांगा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। जिसके बाद महंत कपिल पुरी ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

गोकर्ण तीर्थ आश्रम के महंत कपिल पुरी महाराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की अयोध्या में आश्रम बनाने के लिए एक प्लाट की आवश्यकता थी। उन्होंने अपने जानकार मध्यप्रदेश निवासी महंत से कहा तो उन्होंने कहा कि उसकी अयोध्या में जानकारी है। आरोपी महंत ने अयोध्या में प्लाट दिलाने का आश्वासन दिया। उसने दूसरे महंत से फोन पर बात करवाई। दूसरे महंत ने कहा कि वह राम मंदिर के नजदीक एक प्लाट दिलवा देगा। एकदम मौके की जगह बताई। विश्वास करके उनसे जमीन खरीदने की बात की। इस जगह का ब्याना 30 लाख रुपए मांगा। रुपए जमा करवाने के बाद जमीन देने की बात कही।

महंत कपिल पुरी महाराज ने उनकी बातों में आकर रुपए जमा करवाने के लिए खाता मांगा। तो आरोपी महंत ने अपनी शिष्या का खाता दिया और उसमें 30 लाख रुपए जमा करवाने की बात कही। जिसके बाद दिए गए खाते में तीन ट्रांजेक्शन की। 6 फरवरी को 10 लाख रुपए, 7 फरवरी को 10 लाख रुपए व 8 फरवरी को 10 लाख रुपए जमा करवाए। जब जमीन का विवरण मांगा तो आरोपियों ने एक-दो दिन में विवरण देने की बात की। चार-पांच दिन बाद दोबारा ब्याना करवाने के लिए कहा तो तीनों आरोपी टाल-मटोल करने लगे और मोबाइल बंद कर लिया। जिसके बाद मामले की शिकायत रोहतक के साईबर थाने में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version