Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महाकुंभ- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन का आखिरी दिन, 67 करोड़ श्रद्धालु ने लगाई डुबकी, वाहनों की नो-एंट्री

महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। पिछले 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा।

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी महाकुंभ जाने का वीडियो शेयर किया। आज सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यानी, कुल आंकड़ा 66 से 67 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।

महाकुंभ में आखिरी स्नान को देखते हुए प्रयागराज शहर में 25 फरवरी की शाम से वाहनों की नो-एंट्री कर दी गई है। मेले के अंदर भी वाहन नहीं चल रहे हैं। रात से ही संगम जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ है। संगम घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं से घाट खाली कराए जा रहे हैं, ताकि वहां भीड़ न उमड़े।

वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माझी लातेहार (झारखंड) में सड़क हादसे में घायल हो गईं। उनके बेटे-बहू और ड्राइवर को भी चोटें आईं। परिवार महाकुंभ से लौट रहा था।

Exit mobile version