हरियाणा के बहुचर्चित मगन सुसाइड मामले में आरोपी पत्नी दिव्या और उसके बॉयफ्रेंड दीपक को गुरुवार को रोहतक लाया गया। कोर्ट का समय पूरा होने के बाद पुलिस ने दोनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद सागीर के घर पर पेश किया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। कल दोबारा दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान मगन के पिता और बहन भी पहुंचे थे।
गोवा के SP राहुल गुप्ता ने बताया कि मंगलवार (8 जुलाई) को अंजुना थाना पुलिस ने दोनों को दबोचा था। बुधवार को रोहतक पुलिस उन्हें लेने अंजुना पहुंची। इसके बाद दोनों को रोहतक पुलिस के हवाले कर दिया।
इस बीच बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक नियम का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। साथ ही इस मामले में राज्य सरकार को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 सितंबर की तारीख तय की है। इसमें हरियाणा सरकार अपना जवाब दाखिल करेगी।
उधर, एक सप्ताह पहले रोहतक कोर्ट के जज शैलेंद्र कुमार ने मरने वाले युवक मगन की पत्नी दिव्या और पुलिस कॉन्स्टेबल साथी दीपक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो, अश्लील क्लिप, कॉल डिटेल और बैंक रिकॉर्ड्स के आधार पर यह फैसला लिया था।
बता दें कि 18 जून को मगन उर्फ अजय सुहाग ने पत्नी दिव्या की कथित बेवफाई से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दिव्या और दीपक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सुसाइड केस के 21 दिन बाद दोनों पुलिस के हत्थे चढ़े है।
मग्न के पिता बोले अभी संतुष्ट नहीं है
