Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस:बॉयफ्रेंड दीपक बोला- पति-पत्नी के बीच का झगड़ा, मुझे गलत फंसाया गया, पता नहीं था दिव्या शादीशुदा है

रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस मामले में आरोपी बनाए गए महाराष्ट्र पुलिस में सिपाही दीपक सोनवने ने कहा कि उसे मामले में गलत तरीके से फंसाने का प्रयास किया गया है। उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मृतक के परिजन उसका नाम क्यों ले रहे हैं, यह समझ नहीं आ रहा।

दीपक ने बताया कि उसकी मृतक मगन सुहाग से कभी बात नहीं हुई। ना ही कभी कोई पैसा मांगा गया। मगन सुहाग और उसकी पत्नी दिव्या का आपस में झगड़ा था। दोनों के बीच की बात थी, जिसके बारे में वह नहीं जानता। उसे बेवजह इस मामले में घसीटा गया। उसने अपने बयान कोर्ट में दे दिए हैं और पुलिस पूछताछ में भी बता चुका हूं।

दीपक ने बताया कि मृतक मगन सुहाग और उसकी पत्नी दिव्या के बीच कोई झगड़ा होगा, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उसे मगन के परिवार से हमदर्दी है, लेकिन मगन ने मरने से पहले जो वीडियो बनाकर डाली, उसमें मेरा नाम क्यों लिया, मैं नहीं जानता। माना कि वह परेशान रहा होगा, लेकिन इस मामले में मेरा कोई लेनादेना नहीं है।

दिव्या से बार में ही दो-तीन बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद एक बार होटल में मिले थे। फोन करता था तो दिव्या मिलने आ जाती थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि दिव्या शादीशुदा है या उसका कोई पति है।

मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी दिव्या पहले ही जेल में जा चुकी है। पुलिस ने दिव्या को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद कर लिया था, जिसे रिकवरी के लिए लैब भेजा हुआ है। वहीं, दिव्या से पूछताछ पूरी होने के बाद वह सुनारिया जेल में है। दिव्या को सजा तक पहुंचाने के लिए कोर्ट में केस चल रहा है।

थाना बहु अकबरपुर के जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि मगन सुहाग सुसाइड केस में दिव्या को जेल भेजा जा चुका है। वहीं आरोपी दीपक से पूछताछ हो चुकी है। आरोपी के बयान दर्ज करते हुए जवाब तैयार करवाया जा रहा है, जो हाईकोर्ट में 4 सितंबर को पेश करना है। मगन को आरोपी दीपक की तरफ से धमकी देने जैसी कोई बात अभी सामने नहीं है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही

Exit mobile version