रोहतक के महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के भाई शिवराज कुंडू को गुरुग्राम के सेक्टर-50 एरिया से मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर भोपाल में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार, केसीसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी में विधायक बलराज कुंडू के अलावा उनके भाई ‌शिवराज कुंडू भी निदेशक है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनकी कंपनी के खिलाफ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

कुंडू भाइयों की कंपनी पिछले कई सालों से मध्यप्रदेश में कंस्ट्रक्शन का ठेके लेती रही है। बताया जा रहा है कि देनदारी नहीं होने की वजह से एक व्यक्ति ने उन पर भोपाल में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद एमपी की पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सोमवार शाम को उन्हें सेक्टर-50 एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस एमएलए बलराज कुंडू से भी पूछताछ कर सकती है।

सोमवार की शाम 2 गाड़ियों में सवार होकर मध्य प्रदेश पुलिस के 7 जवान गुरुग्राम पहुंचे। इसके बाद गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाना पुलिस को सूचित किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान सेक्टर-50 थाना के प्रभारी राजेश कुमार भी मध्य प्रदेश पुलिस के साथ रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!