उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर रेवाड़ी-काठूवास दोहरीकरणप्रोजेक्ट के चलते कुंड से काठूवास तक टेक्निकल वर्क के चलते यातायात बाधित है।
इनमें गाड़ी संख्या 09639, मदार जंक्शन से रोहतक को चलने वाली स्पेशल ट्रेन आज 9 जून को मदार जंक्शन से रवाना होने के बाद रींगस स्टेशन तक संचालित होगी। रींगस से रोहतक तक यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 09640, रोहतक-मदार जंक्शन स्पेशल ट्रेन आज 9 जून रैक की कमी के चलते रद्द रहेगी।
बता दें कि गाड़ी संख्या 09639 मदार जंक्शन से सुबह 4:30 बजे रवाना होती है। जो सुबह 7:23 पर रींगस स्टेशन पर पहुंचती है। यहां पर 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 12:50 पर रोहतक स्टेशन पहुंचती है।
वहीं गाड़ी संख्या 09640 रोहतक से दोपहर 1:20 पर रवाना होती है। जो शाम 6:25 पर रींगस स्टेशन पर आती है। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होकर रात 10:35 पर मदार जंक्शन पहुंचती है।

