Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Ludhiana Court Blast- गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान; 72 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ने के दिए निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले में संज्ञान लेते हुए 72 घंटे के अंदर दोषियों को ढूंढ निकालने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद गृह सचिव ने राज्य सरकार को 72 घंटे के भीतर दोषियों को खोजने के स्पष्ट और सख्त आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि दोषियों को पकड़ने के लिए सभी तरह के तंत्र पंजाब सरकार अपना सकती है। 

इससे पहले आज सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अस्पताल में विस्फोट के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने मामले को लेकर कहा कि जांच चल रही है। कुछ लोग पंजाब में अशांति फैलाना चाहते हैं। सरकार अलर्ट पर है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 घायल हो गए।”

गुरुवार दोपहर करीब 12:25 बजे लुधियाना की एक अदालत में विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति के मौत की सूचना है। सूत्रों के अनुसार धमाका कोर्ट परिसर के अंदर महिला शौचालय में हुआ। घटनास्थल से एक्सिस किए गए दृश्यों के अनुसार कोर्ट रूम नंबर 14 की तीसरी मंजिल के वॉशरूम में दीवारों और छत के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि विस्फोट किन कारणों की वजह से हुई है, फिलहाल इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। घटना को लेकर अधिक से अधिक अपडेट इकठ्ठा की जा रही है।  

घटनास्थल से मीडिया से बात करते हुए सीपी जीपीएस बुल्लार ने कहा, ”हमने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। इलाके को सील कर दिया गया है। हमने चंडीगढ़ से फोरेंसिक टीम बुलाई है। जांच पूरी होने के बाद जानकारी देंगे।”

इस बीच, पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हमले में पाकिस्तान की संभावित भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा, “पाकिस्तान पंजाब को स्थिर क्यों रखना चाहेगा? हमारे सभी युद्धों में हमारी सीमा के पास अधिकतम प्रकोप है। हम कुछ भी खारिज नहीं कर रहे हैं। बाहरी ताकतें ऐसा कभी नहीं चाहेंगी, क्योंकि अगर पंजाब स्थिर है, तो भारत स्थिर है। वहां से ड्रोन आ रहे हैं, हथियार आ रहे हैं।”

Exit mobile version