रोहतक के सेक्टर 14 स्थित होटल में आज वीरवार दोपहर बाद होटल के कमरे में 43 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय युवक की शव मिला है। गुडविल होटल के कमरे में दोनों के शव देख होटल कर्मचारियों ने सूचना मालिक को दी। मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों के शवों को PGI भिजवाया गया। जहां उनका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है।
मृतकों की पहचान ममता(43) व शंकर(27) के रूप में हुई है। दोनों ही शहर की तेज कॉलोनी के रहने वाले थे। जोकि 15 फरवरी की सुबह से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए थे। दोनों की गुमशुदगी का केस दर्ज पुरानी सब्जीमंडी थाना में दर्ज है। दोनों ने अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में मौजूद होटल गुडविल में कमरा लिया था। होटल के कमरे नंबर 8 में दोनों ठहरे थे। जहां गुरुवार करीब दोपहर को दोनों के शव कमरे से बरामद हुए हैं। महिला शादीशुदा थी। जबकि युवक अविवाहित था।
पुरानी सब्जीमंडी थाना पुलिस को दी शिकायत में अमन ने बताया था कि तेज कॉलोनी का रहने वाला है। 15 फरवरी को उसकी मां ममता(43) की तबीयत खराब थी। जिसके लिए वह सुबह 11 बजे घर से सिविल अस्पताल से दवाई लाने के नाम पर निकली थी। मगर, शाम तक भी वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उसने अपनी मां के फोन पर संपर्क किया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उसने कई जगह तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
इधर, पुलिस को दी शिकायत में जगदीश चंद्र ने बताया था कि वह तेज कॉलोनी की गली नंबर 2 का रहने वाला है। 15 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे उसका बेटा शंकर(27) घर से अपनी नौकरी पर जाने के लिए निकला था। वह हिसार रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है। जिसके बाद परिजनों को पता लगा कि शंकर कंपनी में नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर उसका कही कोई भेद नहीं लगा।
इसी बीच वीरवार दोपहर सेक्टर 14 स्थित होटल के कर्मचारियों ने कमरा नंबर आठ खटखटाया, लेकिन आवाज नहीं आई। चॉबी से दरवाजा खोला गया तो अंदर बाथरूम में महिला का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि युवक का शव फंदे से हुआ था। मामले की सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों के शवों को PGI भिजवाया गया। जहां उनका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है।
