पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने विनेश फोगाट को 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। एलपीयू के फाउंडर एवं राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि हमारे लिए विनेश अभी भी पदक विजेता है। उनकी यात्रा के दौरान उनके समर्पण और कौशल को मान्यता मिलना चाहिए। हमें उन्हें 25 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान करने पर गर्व है, जो सिल्वर मेडल विजेताओं के लिए आरक्षित थी।

बता दें कि विनेश फोगाट मुकाबले में तय वजन से ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित की गई हैं। इस वजह से विनेश न केवल फाइनल से बाहर हो गईं, बल्कि मेडल से भी चूक गईं। अब विनेश ने कुश्ती से संन्यास ले लिया है। वहीं बीते दिन दोपहर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के चरखी दादरी में पहलवान विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट से मुलाकात की थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!