Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ऑनलाइन प्रेम : ऑनलाइन लूडाे खेलकर हुआ प्यार, ओडिशा से चली आई शादी करने के लिए युवती, लड़के की उम्र का फंसा पेच

सोशल मीडिया व गेमिंग एप पर दोस्ती, प्यार और प्रेम-प्रसंग के कई किस्से आए दिन सुनने को मिलतेे हैं। इनमें अधिकतर रिश्ते बीच में ही टूट जाते हैं। लेकिन, पानीपत शहर के सनाैली राेड स्थित वीर नगर में झुग्गी-झाेपड़ी में रहने वाले युवक की ओडिशा की एक युवती के साथ लूडो गेमिंग एप पर हुई दोस्ती के बाद पनपा प्रेम परवान चढ़ा। लडका परिजनों की सहमति लेने के बाद रीति-रिवाजों सहित विवाह के बंधन में बंधने को तैयार हाे गया। लड़की ओडिशा से भागकर पानीपत पहुंची। साेमवार काे दोनों शादी कर रहे थे ताे टीम को गुप्त सूचना मिली की लड़की की उम्र शादी के लायक नहीं है।

प्राेटेक्शन अधिकारी अपनी टीम के साथ माैके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवाया। लड़के की उम्र का दस्तावेज आधार कार्ड दिखाया है उसके अनुसार लड़के की उम्र 20 साल 8 महीने है। फिलहाल परिजनाें के बयान लेकर शादी पर राेक लगा दी गई है।

लड़की की ओर से शादी में काेई नहीं था: अधिकारी ने बताया कि लड़के का परिवार सनाैली राेड स्थित झुग्गी-झाेपड़ी में रहता है। लड़के से छाेटे उसके 4 भाई और हैं। साेमवार काे लड़के के घर पर ही शादी हाे रही थी। लड़की के परिवार से शादी में काेई शामिल नहीं था। रजनी ने बताया कि ऐसे ऑनलाइन गेमिंग से बचना चाहिए और लाेगाें काे बाल विवाह पर जागरूक रहना चाहिए।

बड़ी बहन काे बताकर घर से भागकर पहुंची प्रेमिका

अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया। युवती 2 अक्टूबर काे बड़ी बहन काे बताकर घर से भागकर लड़के के पास पहुंच गई। इस लड़के के बारे में युवती की मां काे भी पता था, लेकिन उसने शादी से मना किया था। युवती के पिता काे देहांत हाे चुका है। इसके बाद युवती का परिवार बिहार से ओडिशा रहने चला गया। युवती 9वीं तक पढ़ी है, उसकी उम्र के लिए दस्तावेज मांगे गए हैं।

Exit mobile version